जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में इस समय आतंकि’यों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह एन’काउंटर सोपोर के डांगेर पोरा इलाके में हो रहा है। बारामूला नॉर्थ कश्मीर में आता है। गुरुवार को एन’काउंटर उस समय शुरू हुआ जब डांगेर पोरा के बुनपोरा मोहल्ला में आतंकि’यों छिपे होने की जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकी फंसे हो सकते हैं। एक पुलिस ऑफिसर की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। 
सोपोर में इंटरनेट बंद पुलिस ऑफिसर की ओर से बताया गया है कि कुछ आतंकि’यों के छिपे होने की जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया था। फिलहाल एन’काउंटर जारी है। सोपोर इलाके में सावधानी बरतते हुए इंटरनेट सर्विसेज को बंद कर दिया गया है। मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकि’यों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आ’तंकी ढेर हुए थे। कोकरेनाग में हुए इस एन’काउंटर में सुरक्षाबलों ने जिन दो आतंकि’यों को ढेर किया उसमें से एक आ’तंकी पाकिस्तानी था।

आतंकि’यों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ। 23 मई को भी पुलवामा में एक एन’काउंटर हुआ था। पुलवामा के त्राल में हुए इस एन’काउंटर में अल कायदा के संगठन अंसार गजवाल उल हिंद का सरगना और मोस्ट वॉन्टेड आ’तंकी जाकिर मूसा मारा गया था।
