शमशेर आलम ने कहा- बिहार में कांग्रेस का गठबंधन के साथ जाने का फैसला गलत था

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि सूबे बिहार में कांग्रेस का गठबंधन के साथ जाने का फैसला गलत था,यही कारण रहा है कि मतदाता कांग्रेस से खुद को किनारा कर लिया जिसका सीधा लाभ एनडीए को मिला है। श्री आलम स्थानीय एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा कि पार्टी के कद्दावर नेता निखिल कुमार सिंह, शकील अहमद आदि को टिकट से वंचित होना, कुछ नेताओं के अनर्गल बयान ने कांग्रेस को सफलता दिलवाने की बजाए विफलता का रास्ता दिखाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेताओं की एकजुटता ऊपर पर तो दिखाई दी लेकिन जमीनी स्तर पर समन्वय करने में विफल साबित रहा। जिसका सीधा लाभ एनडीए को मिला है। प्रवक्ता आलम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति का दंश प्रदेश की जनमानस झेल रही है उन्हें उनका हक दिलवाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार बर्षो से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने की बात करते है लेकिन देश, प्रदेश में एनडीए की सरकार होने के बावजूद दर्जा का नहीं मिलना स्पष्ट छलावा है।

उन्होंने कहा कि बिहार के गांव एवं शहर की सड़कों की दुर्दशा, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवा,शिक्षा की बदहाली बताती है कि देश-प्रदेश की सरकार को जनता की कितनी फिक्र है। आलम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनके दुख-सुख में भागीदार बनना होगा। मौके पर बाबा विश्वनाथ पाठक, रामा पासवान, मिन्हाज अहमद, एबरारूल हक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.