बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ पर रिलीज से पहले संकट के बादल मंडरा गए हैं। उनकी इस फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका के अनुसार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ अनुच्छेद 3 (Emblems & Names Act) का उल्लंघन करती है। इस अनुच्छेद के तहत किसी भी देश के प्रतीक चिन्ह और नाम का इस्तेमाल किसी भी कमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है।

सेंसर बोर्ड ने सलमान की फिल्म ‘भारत’ को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंड़ी दे दी है। ऐसे में रिलीज से पहले ‘भारत’ के खिलाफ जनहित याचिका दायर होना सलमान खान के लिए संकट पैदा कर कर सकता है वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘भारत’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कटरीना से पहले ‘भारत’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का नाम तय किया गया था लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से चंद दिन पहले उन्होंने ‘भारत’ में काम करने से मना कर दिया था।

प्रियंका चोपड़ा के ‘भारत’ छोड़े के बाद इस फिल्म में कटरीना कैफ की एंट्री हो गई। इन दिनों ये दोनों फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘भारत’ का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान, कटरीना कैफ के अलावा सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
