भाजपा नेता गोपाल सिंह की पी’ट-पीट’कर ह’त्या, गिरिराज सिंह के लिए मांगे थे वोट

बिहार के बेगूसराय में लोकसभा चुनाव के बाद अप’राध में अप्रत्‍याशित वृद्धि हुई है। ताजा मामला एक भारतीय जनता पार्टी नेता गोपाल सिंह की पी’ट-पीट’कर ह’त्‍या का है। अप’राधियों ने उन्‍हें घर के बाहर मा’र डाला तथा वहीं ला’श को फेंक कर चलते बने। ह’त्‍या के कारण फिलहाल ज्ञात नहीं, लेकिन परिजनों का आरो’प है कि घट’ना के पीछे चुनावी रंजिश है। गोपाल सिंह ने हालिया लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्‍याशी गिरिराज सिंह के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था।


मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर किरतपुर के रहने वाले और अमरौर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह की शुक्रवार की सुबह अपने घर के बाहर ह’त्‍या कर दी गई। घर के बाहर सो रहे गोपाल सिंह को अकेला पाकर सुबह करीब तीन बजे अप’राधियों ने घट’ना को अंजाम दिया। उनकी घट’नास्थल पर ही मौ’त हो गई। बताया जा रहा है कि मृ’तक भाजपा के पंचायत अध्यक्ष थे।

घट’ना के बाद इलाके में आ’क्रोश है। घट’ना के कारणों को लेकर परिजनों का आरो’प है कि ह’त्‍या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका है। गोपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्‍याशी व पार्टी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के लिए जमकर प्रचार किया था। पुलिस छानबीन में जुट गई है। विदित हो कि बेगूसराय में बीते कुछ दिनों में चर्चित वार’दातें हुईं हैं। हाल ही में अपरा’धियों ने एक फेरी वाले को यह कहते हुए गो’ली मार दी थी कि उसे तो पाकिस्‍तान में होना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.