पीएम मोदी ने किया मंत्रालय का बट’वारा कर दिया है।अमित शाह को देश का गृह मंत्री बनाया गया है। वहीं, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय दिया गया है। वित्त मंत्रालय का कार्यभार निर्मला सीतारमण को दिया गया है। स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। जयशंकर विदेश मंत्री बनाए गए हैं।

मंत्रालय : अमित शाह – गृहमंत्री, राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री, निर्मला सीतारमन – वित्त मंत्री, स्मृति ईरानी – महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय, एस जयशंकर – विदेश मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक – मानव संसाधन विकास मंत्री, स्मृति – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नितिन गडकरी – सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्रालय,नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि-ग्राम विकास मंत्रालय, रविशंकर – कानून एवं सूचना-प्रसारण, हर्षवर्धन – स्वास्थ्य मंत्रालय

पीयूष गोयल – रेल मंत्रालय *राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की सूची*
संतोष कुमार गंगवार को श्रम एवं नियोजन मंत्री बनाया गया है। राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। श्रीपद नाईक को रक्षा राज्य मंत्री एवं आयुर्वेद और योगा मंत्री बनाया गया है। जीतेंद्र सिंह को पीएमओ का मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा जीतेंद्र सिंह को उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री की भी जिम्मेदारी दी गई है। किरण रिजिजू को युवा एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। प्रहलाद सिंह पटेल को संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रामविलास पासवान को खाद्य मंत्री बनाया गया है।रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्री बनाया गया है।हरसिमरत कौर बादल को फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनाया गया है।थावरचंद गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्री बनाया गया है। एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बनाया गया है।अर्जुन मुंडा को जनजाति विभाग का मंत्री बनाया गया है। स्मृति इरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है।प्रकाश जावड़ेकर को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है। इसके साथ उन्हें कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है।
धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है। मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया है। प्रहलाद जोशी को संसदीय कार्यमंत्री बनाया गया है। महेंद्र नाथ पांडेय को स्किल डिवेलपमेंट मंत्री बनाया गया है।डीवी सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक मंत्री बनाया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि मंत्री के साथ साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं पंचायती राज की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। गजेंद्र सिंह शेखावत को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है।