मुजफ्फरपुर, बेटी ने मां पर उसे दो लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। वह अपने पिता के साथ शुक्रवार को नगर थाना पर शिकायत करने पहुंची। पुलिस ने उससे कई बिंदुओं पर पूछताछ की। वह अपने बयान पर अड़ी रही। कहा कि वह पिता के साथ रहना चाहती है। यह उसकी मां को पसंद नहीं है। इसलिए कई बार उसकी जमकर पि’टाई भी कर दी थी। गला दबाकर ह’त्या का प्रयास भी किया था।

उसके पिता ने बताया कि वह घूम-घूमकर आभूषण कारोबारी का काम करता है। उसे तीन बेटी व एक बेटा है। उसकी पत्नी का अवैध संबंध एक दुकानदार से है। वह उसी के दिलाए किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रहती है। उसे साथ नहीं रखती। इसका विरोध करने पर अपने प्रेमी से तरह-तरह की जानमाल की धम’की दिलवाती है। इसलिए वह अलग रहता है।

पीडि़त ने बताया कि एक दिन पूर्व उसकी बेटी ने पिता के पास जाने की जिद की। इस पर उसकी मां ने उसे खूब मारा। कहा कि सिलीगुड़ी में दो लाख रुपये में तुम्हें बेचने की बात कर ली हूं। अब तुम दो दिनों तक घर से नहीं निकलोगी। उसे ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बच्ची ने किसी तरह अपने पिता को कॉल कर पूरी बात बताई। वह चुपके से आकर अपनी बच्ची को वहां से मुक्त कराकर थाना पहुंचे।
