बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड में हुए एक सड़क हा’दसे में चार युवकों की मौ’त हो गई। घटना शनिवार अहले सुबह करीब 3 बजे की है। बाइक सवार चारों युवक बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 77 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को रौं’द दिया। ट’क्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही चारों ने दम तो’ड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और श’व को पो’स्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृ’तक युवक वैशाली जिले के धरमपुर के रहने वाले थे। सभी एक ही परिवार के थे। मृतकों के नाम सिंघेश्वर महतो, विवेक कुमार, सुजय कुमार और राकेश कुमार थे।