मोतिहारी के सिकरहना ढाका थाना क्षेत्र के बड़हरवा सीवन गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार ढाका रेफरल अस्पताल में कराया गया। मामले में रवींद्र झा ने अपने ही बगलगीर राकेश झा, मुकेश झा, चंद्रशेखर झा, आशीष झा व साहिल झा को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
