फिर शर्मसार हुआ नालंदा, सीएम के गृह जिले में मासूम के साथ रेप

नालंदा : सीएम नीतीश कुमार और उनकी टीम ने अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है लेकिन बेखौफ अपराधी अब सीधे सरकार को चुनौती दे रहे हैं. एक बार फिर से अपराधी ने सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में घिनौने वारदात को अंजाम दिया है.

बच्ची के साथ एक दरिन्दे ने दुष्कर्म किया है. खबर के मुताबिक मासूम बच्ची गुरुवार की शाम नदी किनारे खेलने गई थी. बच्ची को अकेला पाकर 22 साल के एक युवक ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. बताया जाता है कि बच्ची को जबरन झाड़ी में ले जाकर उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. जैसेतैसे बच्ची अपने घर पहुंची, बच्ची की हालत देखकर घर वालों को मामला समझते देर नहीं लगी. घरवालों ने बच्ची से युवक का नाम पूछा और तुरंत थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.जबकि बच्ची को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन बच्ची की हालत को देखते हुए बच्ची को पटना के पीएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया. लेकिन शुक्रवार की सुबह मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया. गांव वालों ने बिन्द थाने को चारों तरफ से घेर लिया है. गांव वालों की मांग है कि बच्ची के साथ रेप का जो आरोपी है उसे पुलिस गांव वालों के हवाले कर दे. गुस्साए गांव वालों ने सड़को को भी जाम कर दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading