मुंगेर से मुंबई तक जुड़े हैं अंडरवर्ल्ड के तार

पटना : मुंगेर में एके-47 रायफल के बड़े जखीरे ने मुंगेर पुलिस के साथसाथ पूरे बिहार पुलिस को भी हिला कर रख दिया था. कुछ दिनों पहले तक मुंगेर एके 47 उगल रहा था. खुलासा तो यहां तक हुआ कि हथियार तस्करों ने मुंगेर में एके-47 बनाना शुरू भी कर दिया था. लेकिन हथियार तस्कर मंजर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कुछ चैन मिला. लेकिन अब मंजर जो खुलासा कर रहा है वो फिर से पुलिस की बेचैनी बढ़ाने लगी है क्योंकि नजीब अबतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

नजीब और मंजर की जोड़ी ही जरायम की दुनिया में एके-47 सप्लाई करती थी. पुलिस लगातार मंजर से नजीब और एके-47 की तस्करी को लेकर हर राज उगलवाने की कोशिश में है. इस कड़ी में अब मंजर ने राज उगलना शुरू कर दिया है. मंजर की माने तो नजीब से इंटनेट के जरिए बात करता था. यही नही मंजर ने यह भी बताया की ये लोग केवल बिहार ही नहीं नेपाल तक एके-47 की सप्लाई करते थे.

नजीब की गिरफ्तारी को लेकर पटना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गया में भी छापेमारी की गई लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. पुलिस के सूत्रों की माने तो मुंबई के अंडरवर्ल्ड ने नजीब को पनाह दे रखी है. यही नहीं मंजर के आतंकी कनेक्शन को लेकर भी पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस के सूत्रों की माने तो आगे चलकर सारे सुराग एनआईए से शेयर करेगी. फिलहाल अब मंजर मुंगेर पुलिस के कब्जे में है. पटना में कड़ी पूछताछ के बाद अब मुंगेर पुलिस भी मंजर से कई राज उगवाना चाहती है. लेकिन इन सबके बीच बड़ा सवाल यह है कि आखिर मुंबई का अंडरवर्ल्ड नजीब को क्यों बचाना चाह रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading