सिवान : मॉल में लगी भीषण आग में करोड़ो की संपत्ति स्वाहा

सिवान जिले से एक बड़ी खबर खबर आई है। जहां नगर थाना क्षेत्र शेखर सिनेमा के नजदीक स्थित एक मॉल में भीषण आगलगी की घटना में करोड़ो रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गया है। मॉल का नाम मोदी मार्ट है।

बताया जा रहा है कि देर रात लगी इस आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम को तकरीबन 4 घंटे मशक्कत करनी पड़ी। घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती देर रात शेखर सिनेमा हॉल के नजदीक स्थित मोदी मार्ट में आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण करते हुए इस चार मंजिल वाले पूरे ब्लिडिंग को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चारो ओर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिवान एएसपी समेत फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची। तकरीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि इस घटना में तकरीबन 4 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading