सहरसा में हैवानियत, तीन साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात

सहरसा : बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. एक बार फिर से हैवानियत हुई है. ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले से सामने आया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक सहरसा में एक तीन साल की मासूम के साथ रेप की हैवानियत की गई है. आपको बता दें कि घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है.

बताया जा रहा है कि महज तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आयी है. जिले के महिषी थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ की गयी हैवानियत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पीड़ित बच्ची का इलाज चल रहा है. पुलिस ने पूरे मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है. आपको बता दें कि गांव में हुए इस बड़ी वारदात से सभी के चेहरे उतरे हुए हैं.

घर की मासूम के साथ हुई ऐसी बड़ी वारदात के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है. उनसे इस मामले में कुछ नहीं बोला जा रहा है. इस घटना के बाद डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने कहा कि दुष्कर्म की बात सामने आयी है, बच्ची इलाजरत है. कुछ लोगों का आरोप है कि छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मामले में पकड़े गए आरोपी को विक्षिप्त बताया जा रहा है. वहीं इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज करवायी है. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद अगर दुष्कर्म की पुष्टी होती है, तो पुलिस खुद प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading