तेजस्वी का बड़ा हमला, कहा-पीएम जानते हैं कि नीतीश जी का डीएनए खराब है

पटना : गुजरात में बिहार के लोगों के साथ हिंसा पर बिहार की सियासत रोज एक नई करवट ले रही है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वो रोज सीएम नीतीश कुमार की नौतिकता पर सवाल उठा रहे हैं.

आज शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह ही फिर से नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है. ‘तेजस्वी ने पुरानी बात को उठाते हुए कहा कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार बाढ़ राहत सहायता कोष में दी गयी 5 करोड़ की राशि लौटाने वाले स्वयंभू स्वाभिमानी नीतीश कुमार जब 20 हज़ार बिहारियों को गुजरात से पीटकर भगाया गया है तो चुप है. PM मोदी जी ढंग से नीतीश जी का DNA पहचानते है तभी DNA ख़राब बताया था.’

आपको बता दें कि गुजरात में बिहार और यूपी के लोगों के साथ हो रही हिंसा को लेकर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भी गुजरात सरकार को चुनौती देते हुए यह ऐलान किया था कि उत्तर भारतीयों के साथ कोई धमकाता है तो वो मुझे फोन करे. इसके अलावा सांसद और जाप नेत पप्पू यादव भी गुजरात में बिहार के लोगों के साथ हो रही हिंसा के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने के लिए गुजरात पहुंच गए हैं. उधर नीतीश सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि गुजरात में बिहार के लोगों के साथ मारपीट की घटना को रोकने के लिए लगातार वहां के आलाअधिकारियों से बातचीत हो रही है. साथ ही सरकार का यह भी दावा है कि जल्द ही सबकुछ कंट्रोल कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading