एटीसी की दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

चेन्नई. एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार रात को टेकऑफ के वक्त तमिलनाडु के त्रिची (तिरुचिरापल्ली) एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल की दीवार से टकरा गया। बोइंग बी737-800 विमान दुबई जा रहा था। इसमें 136 यात्री सवार थे। घटना के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर सुबह 5.30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अफसरों के मुताबिक, विमान को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा, फिलहाल यह पार्किंग-वे में है।

एयर इंडिया ने कहा, ”सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी डीजीसीए को दी गई। जांच पूरी होने तक पायलट और को-पायलट को ड्यूटी से हटा दिया है। मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से दुबई भेजा गया।” माना जा रहा है कि विमान से पक्षी टकराना भी घटना का एक कारण हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, विमान के दो पहिए एटीसी कम्पाउंट की दीवार और एंटीना से टकराए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading