
MUZAFFARPUR : समस्तीपुर रेलमार्ग पर चेन पुलिंग कर ट्रेनों को बीच में रोकने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. इस पर लगाम लगाने के लिए नारायणपुर अनंत व पूसा आरपीएफ ने कमर कस ली है. चेन पुलिंग करने वालों की पहचान कर उन्हें जे’ल भेजा जाएगा. पूसा स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के एएसआइ नरसिंह यादव व जवानों की टीम ने शहर में कॉलेज व स्कूल में पढ़ने के लिए ट्रेन से जाने वाले छात्र-छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया. उन्हें बताया कि बीच में बिना कारण चेन पुलिंग करना रेलवे नियम के विरुद्व है. कोई छात्र ऐसा करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्र’वाई की जाएगी.

रेलवे नियम के अनुसार यात्रा करने के लिए ट्रेन के रुकने पर ही चढ़ें और उतरें. चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में ट्रेन को रोकने से गति पर ब्रेक लगता है और विलंब होती है. सफर करने वाले यात्रियों को परे’शान होती है. कॉलेज व स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है. बावजूद वे अपनी आदत नहीं बदलेंगे तो उनकी परे’शानी बढ़ जाएगी. उनके नाम के साथ पूरा ब्योरा विभागों को भेजा जाएगा. इससे उनका प्रमाण पत्र बनना मु’श्किल हो जाएगा. इससे उनका कॅरियर चौपट हो जाएगा. एएसआइ ने कहा कि सिहो, सिलौत, पूसा व अन्य छोटे स्टेशन से सटे गांवों के छात्र-छात्राएं शहर के स्कूल व कॉलेज में पढ़ते हैं. सभी ट्रेन से सफर करते हैं. अधिकतर छात्र-छात्राएं सवारी ट्रेन, मिथिला एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों से सफर करते हैं.
Input : Jagran
