ममता ने ‘जय श्री राम’ के मुकाबले ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाने वाले को दिया पुरस्कार, जानिए…..

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘जय श्री राम’ के मुकाबले ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाने वाले को पुरस्कृत किया. उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ता को 10 हजार रुपये का नकद इनाम दिया.

हुगली जिले के बेलमुरी के रहने वाले मुख्तार हुसैन ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी का हर मोर्चे पर विरोध किया था. इसके साथ ही उनके ‘जय श्रीराम’ के नारे के जवाब में ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाया था.

उसके इस काम की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने उन्हें 10 हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया और पार्टी का सच्चा सिपाही करार दिया. पार्टी मुख्यालय तृणमूल भवन में आयोजित हुगली जिला नेतृत्व की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्तार को सम्मानित किया.

लोकसभा चुनाव के पहले से ही पश्चिम बंगाल में राजनीति गरमाई हुई है. लोकसभा में भाजपा द्वारा बड़ी सफलता मिलने के बाद यहां का राजनीतिक घमासान और भी तेज हो गया है.

पिछले दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ममता बनर्जी के सामने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए थे, इससे ममता खूब गर्मा गयीं थी. उनकी ये हरकत मीडिया में भी सुर्खियां बनी थी. माना जा रहा है कि बंगाल में अब सारी खींचतान विधानसभा चुनाव को लेकर मची हुई है.

Source: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.