IAF का ऐलान, लापता AN-32 विमान की जानकारी देने पर मिलेगा 5 लाख रुपए इनाम..

वायुसेना के लापता विमान एएन-32 का सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है. शुक्रवार की सुबह भारतीय नेवी के पी.आई विमान ने तमिलनाडु के अरक्कोणम से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. लेकिन उसे भी असफलता ही हाथ लगी. विमान में 13 लोग सवार थे और इसे लापता हुए 6 दिन बीत चुके हैं. इसलिए वायु सेना ने इसकी सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये इमान देने का ऐलान किया है.

विमान एएन-32 के लोकेशन की सूचना देने पर मिलेगी 5 लाख

भारतीय वायु सेना ने शनिवार को ऐलान किया कि जो कोई भी विमान एएन-32 के लोकेशन की सूचना देगा, उसे पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. एयर ईस्टर्न एयर कमांड के मार्शल आरडी माथुर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जो भी इसकी सही सूचना देगा, उसे इनाम दिया जाएगा.

इस बीच भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने शनिवार को असम के जोरहाट में वायु सेना स्टेशन का दौरा किया और चल रहे तलाशी अभियान की जानकारी ली. उन्हें सर्च ऑपरेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और अब तक प्राप्त इनपुट से अवगत कराया गया. वहीं भारतीय वायुसेना प्रमुख ने विमान में सवार अधिकारियों के परिवारों के साथ भी बातचीत की.

वायुसेना के प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि लापता विमान की तलाश जारी है और एयर मार्शल आरडी माथुर, पूर्वी वायुसेना कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने विमान के बारे में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने वाले व्यक्ति या समूह को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.  विमान से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए फोन नंबर – 9436499477 / 9402077267 / 9402132477 हैं.

सर्च ऑपरेशन में ISRO भी जुटा

बताया जा रहा है कि विमान के बारे में पता लगाने के विभिन्न एजेंसियां भी जुटी हुई है. इनमें ISRO भी शामिल हैं. वायु सेना ने जारी बयान में बताया कि सर्च ऑपरेशन में कई एजेंसियों जुटी हुई हैं. इसमें ISRO से भी मदद ली जा रही है. जंगल पहाड़ होने की वजह से कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

कब हुआ विमान लापता
बता दें कि मंगलवार को नौसेना के लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी-8आई ने तमिलनाडु के आईएनएस राजली से खोज और बचाव अभियान में शामिल होने के लिए उड़ान भरा. नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि पी-8आई समुद्री टोही, पनडुब्बी रोधी अभियानों और इलेक्ट्रॉनिक खुफिया अभियानों के लिए सेंसर से लैस है.

नौसेना के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, “पी-8आई विमान में बहुत शक्तिशाली सिंथेटिक एपर्चर रडार है, जिसका इस्तेमाल लापता विमान का पता लगाने के लिए एसएआर स्वीप के दौरान किया जाएगा.”

लापता विमान की खोज के लिए हेलीकॉप्टरों को लगाया गया
लापता विमान की खोजबीन के लिए सोमवार को भारतीय वायु सेना के C-130, AN-32 विमान, भारतीय वायुसेना के दो MI-17 और भारतीय सेना के ALH हेलीकॉप्टरों को लगाया गया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भी उपग्रहों की मदद से बचावकर्ताओं को सहयोग कर रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.