तेजप्रताप ने फिर लिया यू-टर्न, अब RJD कार्यालय में नहीं अपने आवास में करेंगे बैठक……

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव लोकसभा चुनाव के बाद फिर से सक्रिय होने का ऐलान कर पलट गए, तेजप्रताप यादव अपनी बात से तुरत पलट जाते हैं. शनिवार की सुबह उन्होंने जानकारी दी कि आरजेडी के पार्टी कार्यालय में वो छात्र इकाई की बैठक करेंगे जिसकी जानकारी के बाद जब मीडियाकर्मी और लोग राजद पार्टी कार्यालय पहुंचे तो वो आए ही नहीं.

फिर उसके बाद एक मैसेज आया कि वो पार्टी कार्यालय नहीं, बल्कि अपने सरकारी आवास पर ही बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि उनकी तबियत ठीक नहीं होने के कारण ये बदलाव किया गया है.

लोकसभा चुनाव में राजद के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले विधायक तेजप्रताप यादव फिर से पार्टी में सक्रिय होने जा रहे हैं. शनिवार को प्रदेश राजद कार्यालय में वह छात्र इकाई की बैठक करेंगे. इस दौरान छात्र राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन के साथ आगे की रणनीति भी तय करेंगे. हालांकि तेजप्रताप ऐन वक्त पर यूटर्न लेने के लिए जाने जाते हैं. आखिरी वक्त में वह बैठक टाल भी सकते हैं.

तेजप्रताप लंबे समय से मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के काम करते आ रहे हैं. पहले पत्नी से तलाक के प्रसंग और फिर चुनाव में अपने उम्मीदवारों को लेकर वह सुर्खियों में बने रहे. अब चुनावी हार की चुप्पी के बीच वह सुर्खियों में अचानक आ टपकने की कवायद में लगे तो सही पर यहां भी खेल कर गए. सूत्रों की मानें तो पिता लालू यादव की फोन पर डांट सुनने के बाद उन्होंने यह पैंतरा बदला है.

Source: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.