
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर के अपराधी अन्तर्जिला अप’राधकर्मियों के साथ पडोसी जिलों में लू’ट छि’नतई जैसी आ’पराधिक वा’रदातों को अंजाम दे रहे हैं. मामले का खु’लासा सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सीतामढी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रीगा-परसौनी हाईवे पर वाहन जांच अभियान के दौरान बाईक सवार एक युवक को अ’वैध आ’ग्नेयास्त्र और 4 राउंड जिंदा कार’तूस के साथ गि’रफ्तार कर लिया. गि’रफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थानान्तर्गत बैरिया के जगदम्बा नगर निवासी रोहित कुमार के रुप में की गई है. थाना पर हुई पूछताछ के दौरान उसने गत 28 मार्च को रीगा-मेजरगंज पथ पर गणेशपुर गांव के पास भारत फाईनेंस कंपनी के रीगा ब्रांच मैनेजर राजकुमार मालाकार और सीतामढी ब्रांच मैनेजर वीरेंद्र कुमार को गो’ली मार साढे़ छह लाख रुपये लू’टने के साथ ही कई लू’टकांडों में अपनी संलि’प्तता स्वीकारी है. विदित हो कि मोतीपुर निवासी रीगा ब्रांच मैनेजर राजकुमार मालाकार की इ’लाज के दौरान मृ’त्यु हो गई थी.

वहीं पुलि’स के ह’त्थे चढ़े रोहित ने अपने कई साथियों के नाम और ठिकानों का खुला’सा किया, जिसके आधार पर छापे’मारी कर अन्य 5 अपरा’धकर्मियों को गि’रफ्तार किया गया है, जिसमें मुजफ्फरपुर के पारू थाना के बाजीतपुर के संजीव कुमार, मोतीपुर थाना के गढ़यिा निवासी शिवम कुमार, सरैया थाना के गहिला गांव निवासी विक्रम कुमार, नरियार गांव निवासी कुंदन कुमार शाही एवं समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना के विशनपुर निवासी रौशन कुमार की गिरफ्तारी हुई. एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार पांच अपराधियों में चार फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शामिल हैं तथा एक को कंपनी ने संदिग्ध आचरण के कारण पूर्व में हटा दिया था. लू’टी गई रकम में से 26,700 रुपये नगद, दो बैग, एक बाईक, एक 7.65 बोर की एक पि’स्टल, 7.65 बो’र का 4 राउंड जिंदा कार’तूस, लूटी गई एक मोबाईल, एक एटीएम कार्ड और अप’राधियों के पास से 7 मोबाईल बरा’मद की गई है.

जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने इस बाबत बताया कि गिर’फ्तार अप’राधियों से पूछताछ के आधार पर मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रीगा, सुप्पी, बथनाहा, रुन्नी सैदपुर समेत कई सीमावर्ती जिलों में घटित फिनांस कर्मियों से कै’श लू’ट व छि’नतई जैसे आप’राधिक मामलों का उद्भेदन किया गया है. पुलिस गिर’फ्तार अप’राधियों के पास से बरा’मद मोबाईल के सीडीआर और गहन पू’छताछ कर उनके अन्तर्राज्यीय नेटवर्क में शामिल अप’राधियों की तलाश में जुटी है. जोनल आईजी के निर्देश पर सीतामढी एसपी अनिल कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम में रीगा सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा, रीगा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया समेत सशस्त्र पुलिस बल अन्य शामिल थे.
