ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की पकड़कर कर दी पिटाई

समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की पकड़कर पिटाई कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबढ़ा गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसे मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों ने बच्चे को छुड़ाया
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबढ़ा गांव में 3 साल का एक बच्चा घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि महिला दरवाजे के पास पहुंची और बच्चे को साड़ी में लपेटकर ले जाने लगी। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बच्चे को महिला के चंगुल से मुक्त कराया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने की महिला की पिटाई
बच्चा चोरी की घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। ग्रामीण महिला से बात कर रहे थे, इस बीच कुछ लोग घर से लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और महिला की जमकर पिटाई कर दी। हमले में महिला का सिर फूट गया। महिला को इलाज के लिए पास से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.