2011 विश्व कप के हीरो रहे क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोमवार को अंतराष्ट्रीय संन्यास का एलान कर दिया। मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हुए युवराज ने इसकी घोषणा की। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने युवराज के लिए एक खास मैसेज दिया है।
अनुष्का शर्मा ने युवराज को योद्धा बताते हुए उन्होंने युवराज को सभी यादों के लिए धन्यवाद दिया और लिखा है कि वे एक वॉरियर और लोगों के लिए प्रेरणा हैं।अनुष्का ने युवराज को उनकी अली इनिंग के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट पर युवराज सिंह ने जवाब भी दिया, उन्होंने इस पोस्ट पे कमेंट करते हुए लिखा- थैक्यू रोजी भाभी, ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे।
अनुष्का के अलावा अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- “युवराज आपने दुनिया भर के लाखों भारतीयों को न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी प्रेरित किया है, जो केवल विजेता रहा है। आप जैसे लोग रिटायर नहीं होते। हम हमेशा आपकी ताकत और साहस की सराहना करेंगे।”

नेहा धूपिया ने लिखा- जब भी मुझसे ये सवाल किया जाएगा कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो मैं हमेशा आपका नाम लूंगी। और यह कभी बदलने वाला नहीं है। युवराज आपको हमेशा याद किया जाएगा।