समाचार बिजनेस से गूगल ने 32,900 करोड़ रुपये की कमाई की, पत्रकारों को इस कमाई में से हिस्सा देने की मांग उठी

साल 2018 में गूगल ने समाचार बिजनेस से 4.7 अरब डॉलर यानी करीब 32,900 करोड़ रुपये की कमाई की है। गूगल ने यह कमाई गूगल न्यूज और गूगल सर्च में होने वाले न्यूज सर्च से की है। यह रकम एवेंजर्स की दो फिल्मों के कुल टिकट की बिक्री से होने वाली कमाई से ज्यादा बताई जा रही है।

गूगल की इस कमाई की जानकारी न्यूज मीडिया अलायंस (एनएमए) की एक रिपोर्ट से मिली है। न्यूज से गूगल की साल 2018 में हुई कुल कमाई अमेरिका में पिछले साल न्यूज इंडस्ट्री विज्ञापन में हुई कुल खर्च के करीब है।

north point

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में एनएमए के मुख्य कार्यकारी डेविड शेवर्न ने कहा कि दुनियाभर के जिन पत्रकारों ने समाचार को तैयार किया है, उन्हें गूगल की इस 4.7 अरब डॉलर की कमाई में से कुछ हिस्सा मिलना चाहिए।

Vaishali_Advt

रिपोर्ट की मानें तो जनवरी 2017 से जनवरी 2018 तक न्यूज पब्लिश करने वाली वेबसाइट पर गूगल से आने वाला ट्रैफिक 25 फीसदी यानी करीब 1.6 बिलियन विजिट प्रति सप्ताह हो गया है। एनएमए ने यह भी दावा किया है कि इस रिपोर्ट में गूगल की उस कमाई को नहीं जोड़ा गया है जो गूगल न्यूज पर क्लिक करने वाले किसी यूजर्स के डाटा से कमाता है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading