भभुआ में ट्रेन से कटने से 5 की मौत, 4 की स्थिति गंभीर

भभुआ जिले से बड़ी दुखद खबर रही है. पांच यात्रियों की ट्रेन से कटने से मौत हो गयी है. वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना भभुआ स्टेशन रोड के निकट घटी है. इसे लेकर वहां पर अफरातफरी का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी वहां पहुंच चुके हैं. घायलों को मोहनिया के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है.

मिल रही खबर के अनुसार रेलवे स्टेशन भभुआ स्टेशन रोड के पास उस समय अफरातफरी मच गयी, जब पांच लोगों की ट्रेन से कटने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि ये सब रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतर कर बगल की पटरी पर चले गये थे. तभी दूसरी दिशा से रही लाल कुआं एक्सप्रेस से यह दुखद हादसा हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इंटरसिटी एक्सप्रेस 18612 भभुआ स्टेशन रोड पर लगी और लोगों में उतरने को लेकर अफरातफरी थी. ऐसे में वे नहीं देख सके कि दूसरे ट्रैक पर भी ट्रेन रही थी. ऐसे में लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे लोग हादसे के शिकार हो गये.

इधर हादसे में चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है. उन लोगों को आननफानन में मोहनिया के सरकारी अस्पतालों में एडमिट कराया गया है. हालांकि उनकी स्थिति को देखते हुए अभी डॉक्टर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं.

बहरहाल मुगलसरायगया रेलखंड पर हुए इस हादसे से इलाके में कोहराम मच गया है. रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंच चुके हैं. मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. जीआरपी अगलबगल के स्टेशनों थानों से संपर्क किया जा रहा है. लोगों की भीड़ जुटी हुई है. लोगों का आक्रोश रेलवे के प्रति बढ़ गया है. आक्रोश को देखते हुए पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading