
PATNA : अप’राध एवं अप’राधियों के कारनामों की वजह से लगातार सुर्खियों में रहने वाला राजधानी पटना से सटे बिहटा को अप’राध मुक्त करने और क्रा’इम कं’ट्रोल की समीक्षा करने के लिये मंगलवार देर रात डीजीपी अपने औचक निरीक्षण के तहत पटना सेन्ट्रल रेंज के डीआईजी राजेश कुमार के साथ देर रात बिहटा थाना पहुंचे. देर रात अचानक डीजीपी और डीआईजी को एकाएक बिहटा थाना में देख सभी पुलिसकर्मी दंग रह गए. सबसे पहले सभी पदाधिकारियों को को बारी बारी से बुलाकर उनके लंबित कां’डों की जानकारी हासिल की.

मुंशी द्वारा प्रस्तुत रनिंग रजिस्टर में बरती गयी अनि’यमितता और लाप’रवाही देखते ही डीजीपी भ’ड़क उठे. तत्काल उन्होंने दोनों मुंशी को ला’इन हा’जिर करने का आदेश जारी कर दिया. वहीं बिहटा थानाध्यक्ष की जमकर क्लास लगाते हुए स्प’ष्टीकरण तलब कर दी. सख्त अंदाज और खास कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध डीजीपी ने बिहटा क्षेत्र को अप’राध मुक्त करने के लिये कई कड़े दिशा निर्देश जारी किये. वहीं बिहटा थाना के निरिक्षणोपरांत डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और डीआईजी राजेश कुमार पालीगंज अनुमंडल पहुंचे. जहां दोनो अधिकारियों ने अनुमंडल की विधि-व्यवस्था और अप’राध पर लगाम लगाने को लेकर की जा रही कार्रवाईयों का जायजा लिया. उन्होंने थाने के लंबि’त मामलों एवं अप’राध की ग्राफ की डीजीपी ने समीक्षा की साथ ही कई दिशा निर्देश भी पुलिस पदाधिकारियों को दिया. निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अप’राधियों पर न’केल कसने हेतु प्रभावी रण’नीति तैयार करने के कड़े निर्देश दिए है.

डीजीपी के औचक निरीक्षण के बाद सभी पुलिस पदाधिकारियों को अप’राध नियंत्रण तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने के गुर, अपराध नियंत्रण में लाभकारी साबित हो रहे हैं. डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डे ने सख्त हिदायत देते हुए बिहटा पुलिस को चेताया है कि काम मे लाप’रवाही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा. काम ऐसा कीजिए कि अप’राधी भागते और पुलिस खदेड़ते हुए दिखाई दें. डीजीपी ने कहा कि जो भी पुलिस पदाधिकारी कर्त्तव्य के प्रति ला’परवाह पाए जायेंगे उन्हें कोई नही बचा सकता, उनके खिलाफ विभागीय का’र्रवाई निश्चित है.
