पति करण की बिपाशा ने की खिंचाई, ‘बचके रहना रे बजाज, बचके रहना रे…

मशहूर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी 2’  में मिस्टर बजाज की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। मिस्टर बजाज के रोल में करण सिंह ग्रोवर काफी जंच रहे हैं।करण सिंह ग्रोवर के मीम्स को देख बिपाशा बसु भी खुद को रोक नहीं पाईं। बिपाशा ने भी खास अंदाज में पति करण सिंह ग्रोवर की सोशल मीडिया पर खिंचाई की।

Vaishali_Advt

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर मीम्स शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा। बिपाशा ने जो मीम शेयर किया है उसमें ऊपर की तस्वीर करण सिंह ग्रोवर की है, दूसरी तस्वीर अनुराग का किरदार निभा रहे पार्थ सामथान की और तीसरी तस्वीर खुद की। इस तस्वीर के नीचे लिखा है- ‘सुना है बजाज इस बार किसी बासू की वॉट लगाएगा।’  तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन लिखा- ‘बचके रहना रे बजाज, बचके रहना रे, बचके रहना रे बजाज..तुझ पर नजर है..हमारा बजाज।’

add

मिस्टर बजाज के किरदार के बारे में बात करते हुए करण ने कहा- ‘रोनित रॉय की तरह मिस्टर बजाज के रोल को कोई और नहीं निभा सकता। उन्होंने इस किरदार को एक अलग ही लेवल पर पहुंचाया था। उससे कोई भी अपने आप को मैच नहीं कर सकता। यह बेवकूफी होगी कि हम उसे कॉपी करें।’

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading