भारत में अपनी क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च नहीं करेगा फेसबुक

दुनिया की  जानी मानी सोशल मीडिया कम्पनी फेसबुक, भारत में अपनी क्रिप्टोकरेंसी लिब्रा को लॉन्च नहीं करेगी। कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने कहा है कि लिब्रा उन देशों में लॉन्च नहीं होगी, जहां पर पहले ही सरकार द्वारा क्रिप्टोकरेंसी को बैन किया जा चुका है। फेसबुक ने भारतीय रिजर्व बैंक के पास अपनी क्रिप्टोकरेंसी को शुरू करने के लिए कोई आवेदन नहीं किया है।

फेसबुक ने कहा उसका डिजिटल वॉलेट कैलिब्रा व्हाट्सऐप पर मौजूद होगा। यह पूरे विश्व में सोशल मैसेजिंग ऐप का प्रयोग करने वाले यूजर्स को मिलेगा।

Vaishali_Advt

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने कहा  कि वो इस करेंसी को शुरू करने के लिए पेपाल, उबर, स्पॉटिफाई, वीजा और मास्टरकार्ड के साथ हाथ मिलाया है।

फेसबुक के इस कदम से विभिन्न देशों में स्थित बैंकों, उनकी राष्ट्रीय करेंसी और यूजर्स की प्राइवेसी पर ख’तरा पड़ सकता है। लेकिन कंपनी का कहना है कि वो अपने दो दर्जन से अधिक सहयोगियों के साथ मिलकर इस करेंसी को संचालित करेगी।

add

कंपनी का मानना है कि इससे वो लोग भी व्यापार कर सकेंगे जिनका बैंक खाता नहीं है या फिर वो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं। फेसबुक ने कहा है कि लिब्रा की वैल्यू यूएस डॉलर, यूरो या फिर अन्य करेंसियों के समकक्ष होगी। इसके लिए एक लिब्रा एसोसिएशन का गठन किया जाएगा, जिसका मुख्यालय जिनेवा में होगा। यह एसोसिएशन स्विस कानून के दायरे में काम करेगा।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading