देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी ने आज से मानसून सर्विस कैंप आयोजित कर दिया है। इस सर्विस कैंप का आयोजन कंपनी के देशभर में फैले Nexa और Arena डीलरशिप पर 20 जून 2018 से लेकर 20 जुलाई 2019 के बीच चलेगा। यानी पूरी 31 दिन चलने वाले इस फ्री सर्विस कैंप में आप भी अपनी मारुति सुजुकी की कार को चेक-अप करा कसते हैं।

इस कैंप के दौरान में गाड़ी के सभी जरूरी पार्ट्स को चेक किया जायेगा, इसमें ब्रेक, विंडस्क्रीन, वाइपर ब्लेड, बैटरी, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और टायर्स समेत कई पार्ट्स शामिल हैं। इतना ही नहीं इस कैंप के दौरान कई पार्ट-पुर्जों पर आकर्षक छूट भी दी जायेगी। कंपनी अपने ग्राहकों की बेहतर सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मारुति सुजुकी के अलावा देश की अन्य बड़ी कार कंपनियां जैसे होंडा हुंडई, टाटा मोटर्स, रेनो और निसान भी समय-समय पर ऐसे सर्विस कैंप लेकर आती रहती हैं।
