हिंदी सिनेमा के द’बंग खान यानि सलमान खान की फिल्म भारत के 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेने की चर्चा चल रही हो, लेकिन इस फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस आंकड़े तक पहुंचने में अब भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिल्म का रिलीज के 15वें दिन तक का कलेक्शन अब तक 193 करोड़ 50 लाख रुपये तक ही पहुंचा है।

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सलमान खान की जो फिल्में अब भी भारत से आगे हैं, उनमें फिल्म टाइगर जिंदा है 331.11 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर, 316.79 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बजरंगी भाईजान पांचवें नंबर पर, 300.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सुल्तान छठे नंबर पर और 214.04 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म किक 10वें नंबर पर है।
