हेलमेट में मिलेगा वाइपर, बारिश में है मददगार

बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक और स्कूटर चलाने वालों की होती है।  सोचिये अगर यही वाइपर अगर हेलमेट में भी लग जाए तो कैसा होगा? जी हां अब हेलमेट में भी वाइजर लगा सकते हैं। Wipey नाम की एक कंपनी ने हेलमेट के लिए एक छोटा सा वाइपर बनाया है

Vaishali_Advt

यह वाइपर बैटरी से चलता है। यह ठीक उसी प्रकार काम करता है जैसे कार का वाइपर काम करता है। इस वाइपर को हेलमेट के वाइजर पर लगाया जाता है। इस डिवाइस पर लगे बटन की मदद इस वाइपर को चलाया जाता है। इसके अलावा एक बटन हैंडलबार के लिए दिया जाता है जिसे ब्लूटूथ की मदद से मेन डिवाइस से कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है।

add

इसमें एक बैटरी लगी है जो लगातार 3 घंटे तक चलती है और नार्मल इस्तेमाल पर यह 12 घंटे का बैकअप देती है। कंपनी का दावा है की इस इलेक्ट्रिक हेलमेट वाइपर को हेलमेट में लगाने के बाद 130 kmph की रफ्तार से बाइक चलाने पर भी यह नहीं निकलता। यह वाइपर 1, 3 और 6 सेकंड्स के इंटरवल के हिसाब से चलता है। इस इलेक्ट्रिक वाइपर को फुल फेस, मोडुलर और ओपन फेस हेलमेट पर आसानी से लगाया जा सकता है। इस डिवाइस की उपलब्धता और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading