MUZAFFARPUR : अप’राध की यो’जना बनाते 5 अप’राधी गिरफ्तार, हथि’यार व बाइक बरा’मद

MUZAFFARPUR : वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरैया डॉ. शंकर झा के नेतृत्व में गठित दो थानों की संयुक्त विशेष पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात्रि पश्चिमी दियारा क्षेत्र के पारु में छापेमा’री कर अप’राध की योजना बना रहे 5 अप’राधियों को हथि’यार से साथ गिर’फ्तार कर लिया. छापेमा’री के दौरान पुलिस टीम ने गिर’फ्तार अप’राधियों के पास से 03 देशी पि’स्तौल, 03 राउंड ज़िंदा कार’तूस, 03 मोबाइल समेत 03 मोटरसाइकिल बरा’मद किया है.

वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया की सूचना मिली थी की पारू में हथि’यारों से लै’स लगभग आधा दर्जन अप’राधी इकठ्ठा होकर लू’ट अथवा डकै’ती जैसी आप’राधिक घ’टना को अंजा’म देने की योजना बना रहे हैं. प्राप्त सूचना के आलोक में तत्क्षण कार्रवा’ई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरैया डॉ. शंकर झा के नेतृत्व में पारु थानाध्यक्ष व सअनि रामचंद्र पंडित देवरिया थानाध्यक्ष, सअनि ददन सिंह व सअनि मोहन गहलौत समेत सश’स्त्र पुलिस बल को शामिल कर एक टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने पारु थाना क्षेत्र के जाफरपुर देवरिया रोड स्थित रतवारा पोखर के समीप घेराबं’दी कर छापे’मारी की. छापेमा’री के दौरान पुलिस टीम ने मौके से 5 अप’राधियों को धर दबोचा. पुलिस के ह’त्थे चढ़े अप’राधियों की पहचान पारु थाना क्षेत्र के काजीमोहम्मदपुर निवासी राजेश कुमार उर्फ़ एटीएम, देवरिया थाना क्षेत्र के महम्मदपुर निवासी रामाकांत पासवान, संतोष कुमार, भूपेश पासवान और लखनौरी निवासी अरजुन राम के रूप में की गई है.

गिर’फ्तार सभी आ’रोपी देवरिया बरुराज साहेबगंज पारु समेत अलग-अलग थानों दर्ज कई मामलों में चा’र्जशी’टेड बताये जाते हैं, जिसमें राजेश कुमार उर्फ़ एटीएम पर डकै’ती और बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधि’नियम के तहत मामले दर्ज हैं, उसे 14 जनवरी की रात पारू पुलिस ने ग’श्ती के दौरान थाने के रतवाड़ा गांव के पोखर के पास दो लीटर महुआ श’राब के साथ गिर’फ्तार किया गया था. राजेश उर्फ़ एटीएम श’राब धं’धे में भी लि’प्त बताया जाता है. वहीं देवरिया के लखनौरी निवासी अर्जुन राम न’क्सली मामले में आ’रोपित है. रामाकांत पासवान पर पूर्व में मोटरसाइकिल चो’री, आ’र्म्स ए’क्ट समेत कई मामलों में आ’रोपित बताया जाता है. पुलिस टीम के समक्ष पूछताछ के दौरान इन्होने अपने अन्य साथियों के भी नाम ठि’काने भी बताये हैं, जिसके आधार पर पुलिस इनके अन्य साथियों की तला’श में छापेमा’री कर रही है. अपरा’धियों के पास से बरा’मद मोबाइल के सीडीआर के आधार पर और भी खुला’सा होना संभव बताया जा रहा है.

छापेमा’री के क्रम में पुलिस को देखते राजेश, रामाकांत और संतोष मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भा’गने की फ़ि’राक में थे, जबकि भूपेश और अर्जुन पुलिस को देखते भा’ग निकले थे. छापेमा’री में शामिल पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल समेत तीन को खदे’ड़ कर पकड़ लिया, वही अन्य दो को अप’राधियों की निशा’नदेही पर गिर’फ्तार किया गया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिर’फ्तार अप’राधियों द्वारा इलाके में फिनांसकर्मियों को निशाना बना कर लू’टे जाने की भी सम्भावना जताई जा रही है, जिसके लिए पुलिस टीम इलाके के पीड़ित सीएसपी संचालक और फाइनेंस कर्मियों के द्वारा गिर’फ्तार अप’राधियों की पहचान प’रेड की तैयारी में भी जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading