MUZAFFARPUR : नवनियुक्त आईजी गणेश कुमार ने ग्रहण किया पदभार, कहा-अप’राध नि’यंत्रण होगी प्राथमिकता

MUZAFFARPUR : गुरुवा को नवागत तिरहुत रेंज के जोनल आईजी गणेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान आईजी नैय्यर हसनैन खान के स्थान पर उनका तबादला मुजफ्फरपुर मुख्यालय में हुआ हैं. पूर्व आईजी नैय्यर हसनैन खान का तबादला पटना पुलिस मुख्यालय में आईपीएस अधिकारी गणेश कुमार के स्थान पर कर दिया गया है. नवागत आईजी गणेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि नि:संदेह अपराध पर नियंत्रण ही पहली प्राथमिकता होगी. अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियानों में और गति प्रदान की जायेगी. पुलिसकर्मियों को सभी आवश्यक संसाधनों से लैस किया जायेगा. विभाग में सभी स्तर की कमियों को पूर्ण किया जायेगा. जोन के सभी जिलों में अपराध पर रोकथाम हेतू प्रभावी रुप से णनीति बनाते हुये हरसंभव कार्रवाई की जायेगी. कानून व्यवस्था के अनुरूप सभी कार्य किये जाएंगे.


उल्लेखनीय है कि गत 14 जून को राज्य सरकार के गृह विभाग के आदेशानुसार बिहार के एसडीपीओ से लेकर एडीजी स्तर तक के 17 एडीजी आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था. पटना मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक (बजट, अपील एवं कल्याण) तथा पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) के पद पर आसीन 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी गणेश कुमार को तिरहुत रेंज का नया आईजी प्रतिनियुक्त किया गया. नवागत आईजी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. इस दौरान तिरहुत रेंज के डीआईजी रविन्द्र कुमार, एसएसपी मनोज कुमार, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारियों ने नवनियुक्त आईजी का स्वागत करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading