योग दिवस : शिल्पा शेट्टी ने गेटवे ऑफ इंडिया में हजारों लोगों के साथ किया योग

विश्व भर  में 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस खास दिन पर योग किया। पीएम मोदी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में योग किया तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के साथ रोहतक में योग किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उर्मिला भी पीछे नहीं रहीं।

शिल्पा शेट्टी फिटनेस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह योग करते हुए वीडियो और तस्वीरें भी शेयर करती हैं।योग दिवस के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में हजारों लोगों के साथ योग किया। तस्वीरों में शिल्पा लोगों को योग सिखाते हुए नजर आईं।

International Yoga Day

शिल्पा का योग से गहरा नाता है। मीडिया से बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपने बयान में कहा था- ‘योग ने मेरी जिंदगी बदल दी है। मैंने अपनी जिंदगी में कुछ भी प्लान नहीं किया है, सिर्फ जिंदगी के प्रवाह के साथ चलती रही।’

Vaishali_Advt

शिल्पा ने आगे कहा- ‘मेरा योग के साथ रिश्ता एक अलग स्तर पर है। यह बहुत आध्यात्मिक है। यदि आप योग के साथ अपनी जीवन शैली को बदलना चाहते हैं, तो इसे राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए।’

Urmila Matondkar

शिल्पा के अलावा उर्मिला मातोंडकर ने भी योग किया। उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की और योग का महत्व भी बताया। उर्मिला ने कैप्शन में लिखा- ‘योग खुद का एक सफर, खुद के जरिए खुद तक पहुंचने का…भगवत गीता। योग कोई धर्म नहीं है, यह शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करने का विज्ञान है। रोज योग करें और खुश रहें।’

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading