बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम करने वाली ख़ूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से पिछले साल शादी की थी। ये शादी जोधपुर के उमेद भवन से हुई थी । परिणीति हाल ही में बीएफएफ वोग सीजन 3 में सानिया मिर्जा के साथ पहुंची थीं । यहां परिणीति ने बताया कि जूता छिपाई रस्म में निक ने उन्हें क्या दिया था ।

परिणीति ने कहा, ‘वो हम लोगों से ज्यादा तैयारी करके आए थे । हमें लगा हम ही लोग बहुत होशियार हैं । हम लोगों ने ये रस्म की और उनसे कैश मांगा । वो पहले से ही तैयार थे । उन्होंने किसी को इशारा किया और हम सब बहने पीछे देखने लगीं। फिर वहां एक शख्स बड़ी सी ट्रे लेकर आया जिसमें हीरे की कई सारी अंगूठियां थीं ।’
‘हमें हीरे की अंगूठियों के अलावा कई सारे गिफ्ट और कैश भी मिले । तो मुझे ये बताने में बहुत खुशी है कि निक जीजू कितने दिलदार हैं। प्रियंका अपनी शादी में बहुत खुश और उत्साहित थीं। बरात आने से पहले ही वो तैयार हो गई थीं । फिल्मी स्टाइल में भागकर आई और अपनी बरात देखी।’