हिंदी सिनेमा में फिल्मी फ्राइडे का चलन 1950 के दशक के अंत में शुरू हुआ था जो आज तक बना हुआ है। आज फ्राइडे है और वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है।

कबीर सिंह
आज शाहिद कपूर और किआरा आडवानी स्टारर कबीर सिंह रिलीज हो गई है। तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की इस रीमेक का देश की हिंदी पट्टी के युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। कबीर सिंह में शाहिद कपूर वही रोल करते दिखेंगे जो इसकी ओरीजनल में विजय देवराकोंडा ने किया।

‘द एक्स्ट्रा ऑडिनरी जर्नी ऑफ द फकीर’
रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष की पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘द एक्स्ट्रा ऑडिनरी जर्नी ऑफ द फकीर’ भी आज रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी भारत से शुरू होती है, जो बाद में पेरिस, लंदन और लीबिया जैसी जगहों तक पहुंचती हैं।

‘टॉय स्टोरी 4’
जोश कूले के निर्देशन में बनी ‘टॉय स्टोरी 4’ भी आज रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने पहले ही रिकॉर्ड बना लिया है। एक हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म है, जिसे हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स, टिम एलन, जॉन कुसैक और एम्मी पोस्ट्स ने अपनी आवाज से सजाया है। इस फिल्म में एक्शन, एडवेंचर, इमोशन, कॉमेडी का परफेक्ट मिश्रण है।

‘शडा”
पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा और सिंगर एक्टर दिलजीत दोसांझ कॉमेडी फिल्म ‘शडा’ में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म आज रिलीज हो गई है। इससे पहले जहां दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों से सबका दिल जीता है तो वहीं एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। पंजाबी में ‘शडा” का मतलब कुंवारा होता है।