लुक्स को लेकर बेटी का मजाक बनाए जाने पर भ’ड़कीं स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बेटी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद जोइश के एक सहपाठी ने उनके लुक्स को लेकर मजाक उड़ाया। जोइश ने जब मां को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने इंस्टाग्राम से वो तस्वीर डिलीट कर दी

smriti irani

इस पूरे वाकये से स्मृति ईरानी बेहद गुस्से में हैं। अब स्मृति ईरानी ने बेटी की एक सेल्फी पोस्ट की और मजाक उड़ाने वाले सहपाठी को संबोधित करते हुए लिखा- ‘मैंने कल अपनी बेटी की सेल्फी डिलीट कर दी थी क्योंकि उसके क्लास में एक बे’वकूफ ने उसे प’रेशान किया था। एक ‘झा’ ने उसके लुक्स को लेकर मजाक उड़ाया था। यही नहीं उसने क्लास में अपने साथियों से भी कहा था कि अपनी मां के साथ सेल्फी में उसके लुक्स को लेकर उसका मजाक बनाएं।’

Vaishali_Advt

स्मृति ईरानी ने आगे लिखा कि ‘मेरी बेटी ने घर आकर मुझसे रिक्वेस्ट की थी कि प्लीज वो फोटो डिलीज कर दें। क्लास में वो लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। बेटी की आंखों में आंसू मुझसे देखे नहीं गए और मैंने फोटो डिलीट कर दी। तभी मुझे इस बात का अहसास हुआ कि मैंने ऐसा करके तंग करने वालों को सपोर्ट ही किया।’add 2

स्मृति लिखती हैं कि ‘मिस्टर झा, मेरी बेटी एक प्रशिक्षित स्पोर्ट्स पर्सन है, लिम्का बुक्स में उसका रिकॉर्ड दर्ज है, कराटे में सेकेंड डैन ब्लैक बेल्ट है, वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी है, एक प्यारी बेटी और बेहद खूबसूरत है। जितना चाहो उसे प’रेशान करो, वो वापस ल’ड़ेगी। वो जोइश ईरानी है और उसकी मां होने पर मुझे गर्व है।’

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading