सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने सीटीईटी जुलाई में होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई, 2019 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। CTET 2019 परीक्षा 07 जुलाई को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9 : 30 से 12 बजे और दूसरा पेपर 2 से 4 :30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

दोनों परीक्षाओं को 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा। CTET 2019 परीक्षा 20 भाषाओं में लगभग 104 शहरों में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए देशभर में लगभग 2942 परीक्षा केंद्रों को बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों पेपरों में लगभग 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।

CTET 2019 परीक्षा के प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड-
1 – सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2 – अब डाउनलोड एडमिट कार्ड – (Server 1) और (Server 2) लिंक प्रदर्शित होगा।
3 – उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3 – अब नए पेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
4 – उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5 – अब आपके सामने आपका प्रवेश पत्र होगा उसे डाउनलोड करें।
6 – एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
