मशहूर बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल पर बन रही बायोपिक है, जिसमें परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल का किरदार निभा रही हैं। वहीं मानव कौल इस फिल्म में परिणीती के कोच के किरदार में नज़र आएंगे।
फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि मानव कौल इस किरदार के लिए बिल्कुल ठीक बैठते हैं।

साइना नेहवाल के कोच पुल्लेला गोपीचंद हैं। गोपीचंद भारत के प्रकाश पादुकोण के बाद दूसरे सबसे जाने माने खिलाड़ी हैं, साथ ही साथ भारतीय बैडमिंटन टीम के चीफ नैशनल कोच भी। मानव कौल इन्हीं का किरदार फिल्म में निभाते नज़र आएंगे। वहीं फिल्म की लीड अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने अपने किरदार के लिए पूर्ण रूप से तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं।
