बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल तो पहले ही काफी चमक चुके है अब भाई सनी कौशल की भी पूरी तयारी है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में हिम्मत सिंह का प्रभावशाली किरदार निभाने के बाद सनी के पास फिल्मों की लाइन लग गई है इन दिनों सनी के पास एक नही बल्कि तीन तीन फिल्में हैं।
सनी एक तरफ जहां रॉनी स्क्रूवाला की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘भंगड़ा पा ले’ में रुखसार ढिल्लो के साथ मुख्य किरदार निभा रहे है वही दूसरी तरफ फिल्म निर्माता दिनेश विजान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘शिद्दत’ में सनी कौशल राधिका मदन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

इसके अलावा सनी फिल्म ‘हुड़दंग’ में नुसरत भरुचा, विजय वर्मा और अमित साध के साथ एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। इन तीनों फिल्मो में सनी अलग अलग तरह का किरदार निभा रहे हैं।
सनी कहते हैं, “मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि फिल्म निर्माताओं ने इस तरह के अलग को निभाने के लिए मुझ पर भरोसा जताया है।”
सनी कौशल ने 2016 में आई फिल्म सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रेवेल्स से फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की थी।
