बिग बी ने ट्विटर पर पोस्ट की कविता, राइटर ने अपनी पक्तियां बताकर 32 रुपए की मांग की

हिंदी सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन  ट्विटर पर अपनी पुरानी तस्वीरें और कविताएं शेयर करते रहते हैं। हाल में अमिताभ में ट्विटर पर एक कविता पोस्ट की, जिसे एक राइटर ने अपनी पक्तियां बताकर उनसे 32 रुपए की मांग कर दी।

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पोस्ट पर हिंदी का बखान करते हुए लिखा कि हिन्दी नायाब है छू लो तो-चरण, अड़ा दो तो-टांग, धंस जाए तो-पैर, आगे बढ़ाना हो तो-क़दम, राह में चिह्न छोड़े तो-पद, प्रभु के हों तो-पाद, बाप की हो तो-लात, गधे की पड़े तो-दुलत्ती, घुंघरू बांध दो तो-पग, खाने के लिए-टंगड़ी, खेलने के लिए-लंगड़ी… अमिताभ के इस ट्वीट के बाद इस कविता के असली राइटर प्रबुद्ध सौरभ ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उसे अपनी कविता बताया है।

add 2

प्रबुद्ध ने पोस्ट पर मस्खरी करते हुए लिखा है कि 32 रुपये तो अपने भी बनते हैं गुरु। इस पोस्ट में उन्होंने बिग बी के साथ कुमार विश्वास को भी टैग किया है।

Amitabh Bachchan, Kumar Vishwas

साल 2017 में कुमार विश्वास द्वारा, अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता ‘नीड़ का निर्माण’ गाने और उसका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने के चलते बिग बी ने उन्हें लीगल नोटिस भेजने की बात कही थी। लेकिन कुमार विश्वास ने इस कविता को शेयर करते हुए हरिवंश राय बच्चन को क्रेडिट भी दिया था। 

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.