अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान, रायपुर (छत्तीसगढ़) ने कुछ पदों पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 03 पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार सिर्फ आज तक ही आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय से मास्टर डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।

01 जून, 2019 आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि थी
24 जून 2019 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है
पद का नाम : जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर
पदों की संख्या : 03
वेतन : 35400 – 112400 रूपये/-
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है।
