चीन की कंपनी हुआवे ने भारत से अपील की है कि उसे देश में 5जी परीक्षण की अनुमति देने के मामले में सही जानकारी के साथ स्वतंत्र तरीके से निर्णय लिया जाए।
चीन के शेनझेन प्रांत में स्थापित इस कंपनी ने अपने बयान में कहा, भारत सरकार या किसी अन्य देश को अपने नेटवर्क और डाटा की सुरक्षा के लिए अपने मानकों, परीक्षण प्रणाली और नीतियों के जरिये स्वतंत्र तरीके से राय बनानी चाहिए। प्रमाणों और तथ्यों के आधार पर साइबर सुरक्षा जोखिमों से निपटा जाना चाहिए।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद हुआवे को लेकर कहा था कि आगामी 5जी परीक्षण में हुआवे को मौका देने को लेकर हमारे अपने सुरक्षा मुद्दे हैं। उन्होंने कहा था कि हम इस पर ठोस राय बनाएंगे। यह सिर्फ प्रौद्योगिकी का मामला नहीं है बल्कि यहां सुरक्षा का भी मुद्दा है। किसी कंपनी को 5जी परीक्षण में भागीदारी की अनुमति दी जाए या नहीं, यह सुरक्षा मुद्दों के साथ जटिल सवाल है।
प्रसाद के बयान के बाद पिछले सप्ताह चीन के विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत को अमेरिकी प्रतिबंध से निर्देशित होने के बजाय भारत को स्वतंत्र रूप से निर्णय लेना चाहिए