पटना में दिनदहाड़े बमबाजी से इलाके में दहशत

एक बार फिर से राजधानी पटना में बमबाजी की बड़ी वारदात सामने आई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक पटनासिटी इलाके में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दिनदहाड़े बम चलाए हैं. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. फिलहाल इस मामले में पटना पुलिस की छापेमारी जारी है.

जानकारी के मुताबिक पटनासिटी के मालसलामी इलाके में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस सोर्सेज के मुताबिक बमबाजी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्पॉट से बमों को भी बरामद किया है. बमों को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया जारी है. इसके साथ ही साथ पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई कुख्यातों को भी दबोचा है. सभी गिरफ्तार अपराधियों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है. माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही अपराधियों से राज उगलवा लेगी.

इससे पहले भी पटनासिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में ही एक बिजनेसमैन के घर पर बम फेंका गया था. दरअसल, चुटकिया बाजार इलाके में ये घटना हुई थी. अपराधियों ने किराना व्यवसायी से 30 लाख रुपये की रंगदारी की मांग मोबाइल पर की थी. वहीं रंगदारी की रकम दिए जाने पर अपराधियों ने घर पर बम से हमला किया था.

कॉल करने के बाद अपराधी ने पटना घाट के सोनू सिंह परिचय बताते हुए 30 लाख रूपये की मांग की. इसके साथ ही कई बार दो अनजान नंबर से मोबाइल पर कॉल किया. जब व्यवसायी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया तो अपराधियों ने 12 बजे रात से व्यवसायी के घर दो बम पटके. बम पटकने से पूरे इलाके में दहसत का माहौल हो गया. फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से बम के चीथड़े को बरामद किया थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading