रणवीर के इस कैप्शन पर ब्रॉक लेसनर के वकील ने दी ध’मकी, बोले- ब्रॉक ग्रह का नंबर-1 आदमी है, उनसे ड’रना चाहिए…

16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में अभिनेता रणवीर सिंह भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वहां मौजूद थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा ट्वीट कर दिया था जिस पर WWE स्टार ब्रॉक लेसनर के वकील ने आ’पत्ति जताई थी। अब इस मामले पर वकील पॉल हेमैन का बयान आया है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पॉल हेमैन ने कहा, ‘यह मुद्दा अब गंभीर हो गया है, क्योंकि मुझे पता है कि हार्दिक पंड्या, ब्रॉक लेसनर की तरह एक वैश्विक स्टार होने का सपना देख रहे हैं और रणवीर सिंह ने उनके लिए लेसनर की तुलना में ट्वीट कर दिया।

add

उन दोनों ने ब्रॉक लेसनर का वो कैचफ्रेज चुराया है जिसकी कीमत उनके क्लाइंट के लिए बहुत ज्यादा है। उन्होंने कॉपीराइट का उल्लंघन भी किया है। यह ऐसी चीज है जिसे हम बहुत गंभीरता से लेते हैं और यह कुछ ऐसा है जो उन्हें नहीं करना चाहिए था।’

‘मैं उन्हें कानूनी सलाह नहीं दे सकता, क्योंकि मेरी वकालत विशेष रूप से ब्रॉक लैसनर के लिए है। मैंने उन्हें सलाह नहीं दी और अगर मैंने उन्हें सलाह दी तो उन्हें ऐसा करने के लिए मुझे एक असाधारण राशि का भुगतान करना होगा।’

add 2

पॉल ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि ब्रॉक लैसनर ग्रह का नंबर-1 आदमी है, इसलिए हर व्यक्ति को उनसे ड’रना चाहिए। मेरे जैसे बड़े वकील के खिलाफ जाने से भी ड’रना चाहिए। यदि आप ब्रॉक लैसनर के खि’लाफ या पॉल हेमैन के खिलाफ जाते हैं तो ये ड’रने की बात है।’
भारतीय टीम के क्रिकेटर्स के साथ फोटोज क्लिक कर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस दौरान रणवीर ने एक फोटो हार्दिक पांड्या के साथ भी पोस्ट की और कैप्शन लिखा- ‘ईट, स्लीप, डोमिनेट, रिपीट..’ द नेम इज हार्दिक, हार्दिक पांडया’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.