बर्थडे स्पेशल : बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आफताब ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू

हिंदी सिनेमा जगत के अभिनेता आफताब शिवदसानी का जन्म 25 जून 1978 को मुंबई में हुआ था। आफताब ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली बार उन्हें बेबी फूड के एक ब्रांड के एड में महज डेढ़ साल की उम्र में सेलेक्ट कर लिया गया था। आज उनका जन्मदिन है। फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले आफताब अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में नजर आए थे। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 9 साल थी।

इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘शहंशाह’ में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह ‘अव्वल नंबर’, ‘चालबाज’ और ‘इंसानियत’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए। साल 1999 में आफताब शिवदासानी ने महज 19 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘मस्त’ में लीड रोल निभाया।

add

इस फिल्म में उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी, इसके बाद उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे कई अवॉर्ड मिले। ‘मस्त’, कसूर और ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों को छोड़ दें तो आफताब की कोई और फिल्म खास कमाल नहीं दिखा सकी।

भले ही आफताब का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन प्रोडक्शन हाउस और दूसरे इवेंट्स के जरिए वो अच्छी खासी कमाई कर लेते है

add 2

One thought on “बर्थडे स्पेशल : बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आफताब ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू”

  1. आफताब बहुत अच्छे एक्टर है , उन्होंने हंगामा मूवी में अच्छा रोले प्ले किया था। जन्मदिन की शुभकामनायें !!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.