ब्रह्मपुरी में बंदूक की नोक पर महिला से उतरवा लिये गहने

दिल्ली.  दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसका उदाहरण ब्रह्मपुरी में देखने को मिला है. ब्रह्मपुरी की गली नंबर 3 में 12 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे बजे दो महिलाएं गली से जा रही थीं. तभी बाइक सवार दो लोग आते हैं. हेलमेट पहने इन बदमाशों में से एक अपनी जेब से पिस्टल निकालता है और महिला से लूटपाट करता है. उसकी अंगूठी, चैन, चूड़ी आदि लूट लेता है. दूसरी महिला एक शख्स से मदद मांगती है लेकिन हमलावार इसे भी बन्दूक से डरा देता है और लूट करके आसानी से फरार हो जाता है. दिल्ली में आए दिन ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलने से डरने लगे हैं और पुलिस सुस्त है. पैट्रोलिंग के नाम पर बाइक के साथ सुरक्षा का दावा किया जाता है, लेकिन अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. आलम यह है कि आए दिन दिल्ली में बन्दूक की नोक पर महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं से लूटपाट जारी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.