
MUZAFFARPUR : मंगलवार 25 जून को तिरहुत प्रमंडल आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने तकनिकी पदाधिकारियों के साथ सभागार में समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान आयुक्त श्री लाल ने कहा की सभी लं’बित योजनाओं में गति प्रदान करने की आवश्यकता है. अगर इस दौरान कहीं कोई समस्याएं उत्पन्न हो रहीं हो तो अवि’लम्ब अवगत करायें. बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने जवा’बदेही के साथ तय समय सीमा के अंदर योजनाओं को पूरा करने के निदेश दिए.

समीक्षा के क्रम में विघुत विभाग के अभियंता द्वारा जानकारी दी गई की ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य हेतु अलग से विधुतीकरण का कार्य चलाया जा रहा है. साथ ही किसानों से आवेदन प्राप्त होने की भी बात कही. उन्होंने बताया की पूर्वी चम्पारण में पांच योजनाएं पूर्ण किये जा चुके हैं, जबकि बेतिया में छह योजनायें पूर्ण कर ली गई है. जंगली क्षेत्रों में सोलर सिस्टम के माध्यम के ग्रामीणों को विधुत देते हुए रौशनी हेतु बल्ब भी लगाए गए हैं और पंखा लगाने का कार्य अपने नि’र्धारित गति से हो रहा है. विधुत विभाग के अभियंता ने आगे बताया की मोतिहारी में 12 विधुत सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है. किसानों को 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी.

समीक्षा बैठक में पथ निर्माण अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया की पूर्व के पथों की मरम्मति हेतु 7 वर्ष के लिए अलग से कार्य देने की कार्रवाई की जा रही है. पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी जिला में 14 योजनाओं में से 8 योजनायें पूर्ण की जा चुकी हैं, बाकि बची योजनायें नि’र्धारित समय सीमा के अंदर पूरी कर ली जाएँगी. उन्होंने इंडो-नेपाल योजना के तहत 50 करोड़ की राशि प्राप्त होने की भी जानकारी दौरान आयुक्त को दी.

समीक्षा बैठक में भवन विभाग के अभियंता ने बताया की सीतामढ़ी में 29 योजनाओं में से 15 योजनायें सफलतापूर्ण पूरी की जा चुकी हैं बाकि बची योजनाओ पर नि’र्बाध गति से कार्य हो रहा है. प्रमंडलीय आयुक्त श्री लाल ने अब तक पूर्ण हुए सभी योजनाओं के गुण’वत्ता के सम्बन्ध में जानकारी मांगी है. बाढ़ नियंत्रण के अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया की सभी बांधों व क’टाव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है. वाल्मीकिनगर में क’टाव से बचाव हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं. बाढ़ के दौरान हर तरह की स्थि’तियों से निप’टने हेतु विभाग पूरी तरह तैयार है.

एनएचआई विभाग के अभियंता ने बताया की क्षेत्र में पड़ने वाले सभी सर्विस लेन के लिए निविदा निकाली जा चुकी है जो आगामी 23 जुलाई को खोली जाएगी. पुल निर्माण निगम के अभियंता के जानकारी देते हुए बताया मुजफ्फरपुर जिले में छह योजनाओं पर कार्य नि’र्बाध गति से चल रहा है. सीतामढ़ी की 11 योजनाओं में 10 योजनायें इंडो-नेपाल योजनान्तर्गत थी, जिसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर हस्तां’तरण कर दिया गया है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की शिवहर जिले में कोई योजना नहीं हैं. 70 घाट में निर्माणाधीन पुल के 24 स्पैन में 23 स्पैन का कार्य पूर्ण हो चुका है बाकि एक पर कार्य चा’लू है. समीक्षा बैठक के दौरान प्रमंडल स्तर के सभी अधीक्षण अभियंता, आयुक्त के सचिव, सूचना जनसम्पर्क अधिकारी समेत सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

