56वें फेमिना मिस इंडिया 2019 का फैसला आ चुका है. जी हां , राजस्थान की सुमन राव ने ये ताज हासिल कर लिया है.

22 साल की सुमन ने अनुकृति वास के बाद अब ये खिताब जीता है. सुमन चार्टेड अकाउंटेंट की तैयारी कर रही थीं. सुमन ने ये खिताब जीतकर अपना और अपनों के सपना सच किये है.

वही बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइडेड कॉन्टिनेंट 2019 का खिताब जीता. छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता.

5 देश रत्न मार्ग स्थित कार्यालय में फेमिना मिस इंडिया 2019 का खिताब जीतने वाली राजस्थान की सुमन राव ने उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की.
