मारुती, वैगन आर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की कर रही तैयारी

कार निर्माता कंपनी मारुति जल्द ही वैगन आर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति पहले ही इस कार की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है। तकरीबन 50 इलेक्ट्रिक वैगन आर कारें टेस्टिंग में जुटी हुई हैं।

बीएस6 उत्सर्जन मानक के चलते मारुति अपनी कारों में पहले ही डीजल इंजन बंद करने का एलान कर चुकी है। नए उत्सर्जन मानक अगले साल अप्रैल, 2020 से लागू होने है। उसी दौरान मारुति ने एलान किया था कि वह सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों पर ध्यान देगी।

add

मारुति भारतीय बाजारों में आने वाली इलेक्ट्रिक कारों को देशभऱ में फैले 250 से ज्यादा नेक्सा शोरूम्स के जरिए बेचेगी। फिलहाल नेक्सा शोरूम्स से कुछ ही गाड़ियां बेची जा रही हैं, जिनमें मारुति सुजुकी इग्निस, मारुति सुजुकी बलेनो, मारुति सुजुकी सियाज और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस शामिल हैं। केवल इग्निस को छोड़ कर मारुति की ये सभी कारें अपने सेगमेंट की बादशाह हैं और सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल हैं।

वहीं मारुति अपनी इस इलेक्ट्रिक वैगन आर कार को अगले साल तक लॉन्च कर सकती है और अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में शोकेस कर सकती है।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.