राधिका आप्टे ने विकी डोनर को लेकर किया खुलासा, बोलीं- ‘वजन ज्यादा था इसलिए मेकर्स ने नहीं लिया’

हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम कर राधिका आप्टे ने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बना ली है। राधिका की पिछली फिल्म ‘अंधाधुन’ भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म में राधिका और आयुष्मान खुराना की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। राधिका और आयुष्मान की जोड़ी फिल्म ‘विक्की डोनर’ में भी बनने वाली थी लेकिन उनकी जगह यामी गौतम को ले लिया गया । इस बात का खुलासा हाल ही में राधिका आप्टे ने किया है ।

एक इंटरव्यू में राधिका ने बताया कि यामी से पहले ये फिल्म उन्हें ऑफर हुई थी । मेकर्स को लगा कि राधिका का वजन ज्यादा है इसलिए उन्हें फिल्म में साइन नहीं किया गया ।

add 2

एक्ट्रेस ने बताया, ‘मैं छुट्टियों पर गई थी, जहां मैंने काफी बियर पी और खूब खाना खाया था।’ ‘मैंने मेकर्स से कहा भी कि मैं वापस आने के बाद वजन कम कर लूंगी लेकिन वो फिल्म को लेकर कोई चांस नहीं लेना चाहते थे।

इस फिल्म से रिजेक्ट होने के बाद मैं डाइट को लेकर काफी सीरियस हो गई थी। इस रिजेक्शन का मेरे ऊपर बहुत प्रभाव पड़ा था । उस दौरान आयुष्मान खुराना काफी पतले थे ऐसे में हमारी जोड़ी जचती भी नहीं।’

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading