डबल मर्डर : सीतामढ़ी और नालंदा में किसान की गोली मारकर हत्या

हत्या की पहली घटना सीतामढ़ी जबकि दूसरी नालंदा की है जहां अपराधियों ने किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी*

बिहार में अपराधियों ने हत्या की दोहरी वारदात को अंजाम दिया है. खास बात यह है कि इन दोनों घटनाओं में अपराधियों ने किसान को ही निशाना बनाया है. पहली घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले की है जहां एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

अपराधियों ने घर के बाहर सोये अवस्था में किसान को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक किसान कुख्यात अपराधी सरोज राय का चाचा बताया जाता है.

घटना जिले के रुन्नीसैदपुर के बतरौली गांव की है. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. हत्या की दूसरी घटना नालंदा की है जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी.

जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने किसान को उस समय गोली मारी जब वो पटवन के लिए गया था. गोली लगने से उसकी मौत हो गई. घटना बेन थाना क्षेत्र की है. हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading